इस मामलें में ऋषभ ने धोनी को दी मात, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

Summary :

शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी में दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उपकप्तान अजिंक्य

शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी में दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर ऋषभ पंत ने 146 रन की लंबी साझेदारी की और एक समय पर लड़खड़ाती दिख रही पारी को संभाला। पंत ने अपने करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा और इसी के साथ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

rishabh

अब तक खेली दोनों पारियों में उन्होंने 92-92 रन बनाए। हालांकि, वह दोनों ही मौकों पर शतक बनाने से चूक गए। लेकिन उन्होंने एक मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

Panth

हैदराबाद टेस्ट में जब शेनन गेब्रियल ने ऋषभ पंत को 92 रन पर आउट किया तो वह 5 टेस्ट मैचों में 346 रन बना चुके थे। जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 5 टेस्ट मैचों में 297 रन बनाए थे। इस पीरियड में धोनी का अधिकतम स्कोर 148 था जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

dhoni

ऋषभ पंत का अधिकतम स्कोर 114 है। वह दो अर्द्धशतक भी बना चुके हैं। यदि वह दो बार 92 रन पर आउट न हुए होते तो अब तक 3 शतक बना चुके होते। राजकोट और हैदराबाद में वह 92-92 रन पर आउट हुए। यदि छठे नंबर कोई पंत जैसा बल्लेबाज आ रहा है तो यह लगभग एडम गिलक्रिस्ट जैसे बल्लेबाज का आना है।

panth

ऋषभ पंत ने खेल के दूसरे दिन नाबाद 85 रन बना लिए थे। भारत का स्कोर 162 पर चार विकेट था और टीम संकट में फंसती दिख रही थी, लेकिन रहाणे और पंत ने टीम को न सिर्फ संकट से उबारा बल्कि एक अच्छी बढ़त लेने के मुहाने पर पहुंचा दिया था।

Rishabh-Pant

राजकोट टेस्ट में 92 रनों पर आउट होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह इस बार अपना शतक लगा लेंगे, लेकिन पंत इस बार भी अपने शतक से चूक गए।

Rishabh_Pant

Desk Team