सऊदी अरब 2020 में करेगा जी-20 सम्मेलन की मेजबानी

Summary :

जिसमें उन्होंने 70 साल से अधिक समय के दौरान पैदा हुए सबसे खराब वित्तीय संकट से दुनिया की अर्थव्यवस्था को उबारने पर विचार-विमर्श किया। 

सऊदी अरब पहली बार जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। अल अरेबिया टीवी की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में जी-20 सम्मेलन का आयोजन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होगा। पिछले साल अर्जेटीना के ब्यूनस आयर्स में जी-20 सम्मेलन के आखिरी में दी गई सूचना के अनुसार, अरब देशों में पहली बार होने वाले जी-20 सम्मेलन का आयोजन 2020 के नवंबर में होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की पुष्टि की गई कि 2019 में यह सम्मेलन जापान में और 2020 में सऊदी अरब में होगा। जी-20 में शामिल देशों के नेताओं का पहली बार 2008 में सम्मेलन हुआ था जिसमें उन्होंने 70 साल से अधिक समय के दौरान पैदा हुए सबसे खराब वित्तीय संकट से दुनिया की अर्थव्यवस्था को उबारने पर विचार-विमर्श किया।

Desk Team