सऊदी अरब का बेलआउट पैकेज बड़ी राहत : इमरान खान

Summary :

गठबंधन के गठन की योजना का उद्देश्य सरकार पर दबाव बनाना था ताकि राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश (एनआरओ) जैसे समझौते के तहत उन्हें कुछ राहत मिल सके। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सऊदी अरब के 6 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को देश के लिए बड़ी राहत बताया है। इमरान ने इसके साथ ही सऊदी अरब और यमन के बीच चल रहे संगर्ष को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की भी प्रतिबद्धता जताई है।

 देश के वित्तीय संकट में धकेलने के लिए पूर्ववर्ती दोनों सरकारों पर आरोप लगाते हुए इरान ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि विपक्षी दलों की गठबंधन के गठन की योजना का उद्देश्य सरकार पर दबाव बनाना था ताकि राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश (एनआरओ) जैसे समझौते के तहत उन्हें कुछ राहत मिल सके। इमरान सऊदी अरब से लौटने के बाद कहा, ‘यह ध्यान में रखने की बात है कि परवेज मुशर्रफ की तरह मैं किसी दबाव में नहीं आऊंगा।’

Desk Team