सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हौती मिसाइल नष्ट की

Summary :

ऊपर मिसाइल को मार गिराया।’ स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब की गठबंधन सेना ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया। 

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने गुरुवार को हौती विद्रोहियों द्वारा यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन की ओर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय सुरक्षा सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘हौती विद्रोहियों का उद्देश्य सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के मुख्यालय को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाना था।

हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।’ बुरीगह में सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना के प्रमुख सैन्यअड्डे हैं। वहां के स्थानीय निवासियों ने सिन्हुआ को बताया कि गठबंधन सेना के मुख्यालय के पास से तेज विस्फोट की आवाजें सुनी गई। यमन ने सूचना मंत्री मुअम्मर अल-एरयानी ने ट्वीट कर घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘गठबंधन सेना ने अदम के ऊपर मिसाइल को मार गिराया।’ स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब की गठबंधन सेना ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया।

Desk Team