अमेरिका के एफ-35 ने अपने पहले हवाई हमले को अंजाम दिया

Summary :

एफ-35 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पंसदीदा लड़ाकू विमान रहा है, जो इसके ‘अदृश्य’ क्षमता के कारण विमान की कई बार सराहना कर चुके हैं। 

अमेरिकी सेना के एफ-35 बी लड़ाकू विमान ने अपने अब तक के पहले हवाई हमले को अंजाम दिया है। अमेरिकी नौसैनिक दल ने यह जानकारी दी। सीएनएन के मुताबिक, हमला अफगानिस्तान में तालिबान के एक निश्चित ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया। नौसैनिक दल ने एक बयान में इस हमले की पुष्टि की। बयान में कहा गया,

‘इस मिशन के दौरान एफ -35 बी ने ग्राउंड क्लीयरेंस ऑपरेशंस के समर्थन में हवाई हमले किए, और हमले को ग्राउंड फोर्स कमांडर द्वारा सफल समझा गया।’ एफ-35 स्टेल्थ (रडार से बच निकलने वाला) लड़ाकू विमान को इतिहास में सबसे महंगा हथियार कहा गया है। एफ-35 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पंसदीदा लड़ाकू विमान रहा है, जो इसके ‘अदृश्य’ क्षमता के कारण विमान की कई बार सराहना कर चुके हैं।

Desk Team