Senegal President: सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल ने देश की सरकार को भंग कर दिया और गृहमंत्री सिद्दीकी काबा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। सेनेगल के प्रसारक आरटीएस ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- सेनेगल के राष्ट्रपति ने भंग की सरकार
- नए प्रधानमंत्री किये नियुक्त
- ‘राष्ट्रपति चुनाव 02 अप्रैल से पहले होना चाहिए’
‘राष्ट्रपति चुनाव 02 अप्रैल से पहले होना चाहिए’
इससे पहले बुधवार को एक अदालती दस्तावेज़ का हवाला देते हुए बताया कि सेनेगल की संवैधानिक परिषद ने फैसला सुनाया कि राष्ट्रपति चुनाव 02 अप्रैल से पहले होना चाहिए, जिस दिन सॉल का जनादेश समाप्त होगा।
15 दिसंबर, 2024 तक स्थगित करने वाला एक कानून पारित किया था
फरवरी की शुरुआत में सेनेगल की संसद ने राष्ट्रपति चुनाव को 15 दिसंबर, 2024 तक स्थगित करने वाला एक कानून पारित किया था, क्योंकि विपक्ष को वोट से पहले संसद से बाहर कर दिया गया था। इकोवास ने स्थगन पर चिंता व्यक्त की है और अधिकारियों से चुनाव के लिए एक नई तारीख निर्धारित करने का आग्रह किया है।
पुनर्निर्धारित करने के श्री सॉल के फैसले को रद्द कर दिया
फरवरी के मध्य में सेनेगल संवैधानिक न्यायालय ने राष्ट्रपति चुनाव को पुनर्निर्धारित करने के श्री सॉल के फैसले को रद्द कर दिया। फैसले में कहा गया कि 05 फरवरी को अपनाया गया चुनाव स्थगित करने वाले कानून देश का संविधान खंडन करता है। बाद में सेनेगल की संवैधानिक परिषद ने उन 19 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिन्हें देश के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की अनुमति दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



