अफगानिस्तान के काबुल में कार बम विस्फोट में बुधवार को कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। एक रिपोर्ट ने गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के हवाले से बताया कि कसाबा इलाके में सुबह एक कार बम विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी।
शिवसेना का BJP पर तीखा वार, कहा-सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध का आनंद उठा रही है पार्टी
उन्होंने बताया कि विस्फोटों के कारण कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन ने फिलहाल विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Download Android App
Download iOS App



