भारत में किसान आंदोलन का मुद्दा अब अमेरिका में भी उठने लगा है। अमेरिका के सात सांसदों ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को पत्र लिखा। पत्र में सांसदों ने अपील की है कि माइक पोम्पियो अपने भारतीय समकक्ष के साथ भारत में चल रहे किसान आंदोलन का मुद्दा उठाएं। खत लिखने वालों में भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल भी शामिल थी। जयपाल के अलावा इस लेटर पर डोनाल्ड नॉरक्रॉस, ब्रेंडन एफ बॉयल, ब्रायन फिट्जपैट्रिक, मैरी गे स्कैनलन, डेबी डिंगेल और डेविड ट्रोन के भी साइन थे।
अमेरिकी सांसदों ने 23 दिसंबर को माइक पोम्पियो को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया कि ये मुद्दा विशेष तौर पर सिख अमेरिकी लोगों से जुड़ा हुआ है, जो पंजाब से संबंध रखते है। कई भारतीय-अमेरिकी लोगों पर प्रत्यक्ष तौर पर असर पड़ रहा है, क्योंकि उनके परिवार के सदस्य इससे जुड़े हुए है। इसलिए वो भारत में रहने वाले अपने परिवार की चिंता कर रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर हम आपसे अपील करते हैं कि आप भारतीय समकक्ष से संपर्क करे।
आगे सांसदों ने चिट्ठी में कहा है, हम मौजूदा कानून के अनुपालन में राष्ट्रीय नीति निर्धारण के लिए भारत सरकार के अधिकार का सम्मान करते है। हम उन लोगों के अधिकारों को भी स्वीकार करते है जो शांतिपूर्ण तरीके से भारत और विदेशों में इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। हालांकिभारत विदेशी नेताओं के किसान आंदोलन पर बयानों को खारिज करते हुए इन्हें घरेलू मामलों में दखलंदाजी करार दे चुका है। इससे पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया था।


Download Android App
Download iOS App



