बीजिंग, 8 नवंबर (आईएएनएस)। चीन में क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया के पश्चिमी भाग का प्रमुख प्रवेश द्वार होने के नाते, शनचन बे पोर्ट हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट है और क्वांगचो-शनचन येनच्यांग एक्सप्रेसवे तथा शनचन-चोंगशान लिंक से जुड़ा है। यह हांगकांग और पर्ल रिवर डेल्टा शहरी समूहों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण केंद्र है। 6 नवंबर तक, क्वांगतोंग के शनचन बे पोर्ट ने इस वर्ष अब तक 5 करोड़ से अधिक यात्रियों का आवागमन दर्ज किया है, जो एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
ग्रेटर बे एरिया के ‘एक घंटे के जीवन क्षेत्र’ के तेजी से आकार लेने के साथ, चीन के हांगकांग और मकाओ के निवासियों की उत्तर में रिश्तेदारों से मिलने और छुट्टियां बिताने की, तथा मुख्य भूमि के निवासियों की दक्षिण में यात्रा और खरीदारी की मांग एक साथ बढ़ी है।
इस वर्ष, एपेक चीन वर्ष की श्रृंखला गतिविधियों, कैंटन फेयर आदि अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों का आयोजन लगातार हुआ, आगमन पर्यटन जारी रहा, विदेशी व्यावसायिक और पर्यटन यात्रियों की संख्या स्थिर रूप से बढ़ी, और सीमा पार यात्रा की लोकप्रियता बढ़ती रही।
इस वर्ष के पहले तीन तिमाहियों में, पोर्ट पर जांच किए गए यात्रियों और वाहनों की संख्या में क्रमशः 21 फीसदी और 32 फीसदी की वृद्धि हुई। पोर्ट पर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
शनचन बे सीमा जांच स्टेशन स्मार्ट पोर्ट निर्माण को केंद्र में रखते हुए प्रौद्योगिकी के उपयोग और ड्यूटी समन्वय को एकीकृत करता है, ताकि यात्री कुशल और सुगम तरीके से सीमा पार कर सकें।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



