बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से मंगलवार को फोन पर बात कर सहयोग करने की बात की। चीन के सरकारी टीवी सीसीटीवी की खबर के अनुसार उन्होंने ट्रंप से कहा, ‘‘लड़ने से चीन और अमेरिका दोनों को नुकसान होगा, जबकि सहयोग से दोनों को फायदा।’’
शी ने बातचीत में जी-20 समूह की आगामी बैठक में ट्रंप के साथ मुलाकात करने की पुष्टि की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात चीन और अमेरिका में चल रहे व्यापार तनाव के बीच होगी।


Download Android App
Download iOS App



