ऑस्ट्रेलिया के सिडनी (Sydney) शहर में वह शॉपिंग मॉल बृहस्पतिवार को आम जनता के लिए फिर से खुल गया जहां चाकू से हमले की घटना में छह लोग मारे गए थे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने पाकिस्तान के उस प्रवासी सुरक्षाकर्मी को नागरिकता देने पर विचार करने की बात कही है जो हमलावर का मुकाबला करने के दौरान घायल हो गया था। सिडनी के ‘वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन’ में शनिवार को हुए हमले के बाद पिछले तीन दिन में शहर में चाकू से हमले की दो और घटनाएं हुईं जिससे लोग स्तब्ध हैं।
- सिडनी में शॉपिंग मॉल आम जनता के लिए फिर से खुल गया
- इस मॉल में कुछ दिन पहले चाकू से हमला हुआ था जिसमें 6 लोग मारे गए
- हमले में 18 लोगों को चाकू मारने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया था
हमलावर को पुलिस ने मार गिराया
शनिवार के हमले में 18 लोगों को चाकू मारने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया था। प्रधानमंत्री अल्बानीज ने शनिवार को हुए हमले में बीच बचाव करने वाले लोगों की प्रशंसा की जिसमें सुरक्षाकर्मी मोहम्मद ताहा भी शामिल है। हमले में ताहा के पेट में चाकू मारा गया था। ताहा पाकिस्तान से है और अस्थायी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में काम रहा है। उसके वीजा की अवधि कुछ ही हफ्तों में खत्म होने वाली है।
मॉल में सुरक्षा हुई कड़ी
अल्बानीज ने कहा कि उनकी सरकार ताहा को नागरिकता देने पर विचार करेगी। वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल बृहस्पतिवार को फिर से खुल गया लेकिन सामुदायिक चिंतन दिवस पर दुकानें बंद रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक में कारोबार शुक्रवार को फिर से शुरू होगा तथा सुरक्षा के और कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App





