सिंगापुर के परिवहन मंत्री एस ईश्वरन को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उन्हें देश के भ्रष्टाचार विरोधी निकाय भ्रष्ट आचरण जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। एस ईश्वरन के अलावा एक अरबपति होटल व्यवसायी ओंग बेंग सेंग को गिरफ्तार किया गया था। ओंग भी रिहा हो गए हैं।ओंग होटल प्रॉपर्टीज लिमिटेड के संस्थापक और प्रबंधक निदेशक हैं। उनके पास एशिया और प्रशांत क्षेत्र में कई उच्च-स्तरीय होटल और रिसॉर्ट हैं।
ईश्वरन सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी के सदस्य
सिंगापुर के परिवहन मंत्री एस ईश्वरन सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी के सदस्य हैं। वह 1997 में पहली बार वेस्ट कोस्ट जीआरसी से सांसद चुने गए थे। ईश्वरन व्यवसायी ओंग के साथ फॉर्मूला वन रेसिंग के साथ सरकार की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
औपचारिक जांच के लिए मंजूरी
सीपीआईबी ने कहा कि मंत्री वर्तमान में चल रही जांच में सहयोग कर रहे हैं। प्रधान मंत्री ली ह्सियन लूंग ने ईश्वरन को सप्ताह के शुरू में छुट्टी पर जाने का आदेश दिया था। ली ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने औपचारिक जांच के लिए उनकी मंजूरी मांगी थी जिसमें ईश्वरन सहित अन्य लोगों से पूछताछ शामिल थी।
आरोपियों के पासपोर्ट जब्त
सिंगापुर में जमानत की शर्तों के तहत आरोपियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते हैं। देश से बाहर जाना हो तो आवेदन करना पड़ता है। शुक्रवार को सिंगापुर एक्सचेंज में एक फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि ओंग को सीपीआईबी द्वारा गिरफ्तारी का नोटिस दिया गया था और उसने जमानत की मांग की थी। ओंग को शुक्रवार को सिंगापुर छोड़ने की अनुमति मिल गई। उन्होंने विदेश यात्रा पर जाने का अनुरोध किया था। लेकिन उनकी जमानत राशि बढ़ाकर एक लाख सिंगापुरी डॉलर कर दी गई है। पहले यह राशि 76 हजार सिंगापुरी डॉलर थी। वापस लौटने पर ओंग को सीपीआईबी को रिपोर्ट करना होगा और अपना पासपोर्ट जमा करना होगा।


Download Android App
Download iOS App



