वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मेरी एलिजाबेथ ट्रस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में वित्त मंत्री ने भारत द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये गये सुधारों के बारे में जानकारी दी।
बैठक के दौरान ट्रस ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये तत्काल उठाये गये कदमों को लेकर भारत की सराहना की।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘कोविड टीके के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच गठजोड़ प्रगाढ़ रिश्तों को बताता है। ब्रिटेन की सरकार दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के साथ और क्षेत्रों में काम करने को लेकर काफी सकारात्मक है।’’
बैठक के दौरान सीतारमण ने बजट के जरिये किये गये सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र, बीमा क्षेत्र में निवेश तथा लघु एवं मझोले उद्यमों को वैश्विक मूल्य श्रृंखला व्यवस्था से जोड़ने में ब्रिटेन और सहयोग कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App



