प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान को आगे बढ़ने के मकसद से असम में छह और सात फरवरी को सरकार प्रायोजित योजनाओं की शुरुआत करेंगे।
श्रीमती सीतारमण छह फरवरी को असम में आठ लाख मजदूरों के बैंक खातों में धन के हस्तांतरण की शुरुआत करेंगी। वह खानापारा पशु चिकित्सा क्षेत्र में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में आठ लाख मजदूरों को प्रति मजदूर 3000 रुपये वितरित करेगी जिस पर कुल 280 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा।
वित्त मंत्री ने एक फरवरी को अपने बजट भाषण के दौरान अगले तीन वर्षों के दौरान राज्य में 34 हजार करोड़ रुपये की लागत से 1300 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का प्रस्ताव दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी सात फरवरी को यहां आएंगे। एक पखवाड़ में यह राज्य की उनकी दूसरी यात्रा है। वह मध्य असम के ढेकिजुली में एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां वह दो मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे।
श्री मोदी एक सड़क परियोजना की भी शुरुआत करेंगे जिसके तहत राज्य में 5,00


Download Android App
Download iOS App



