अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को काबुल हवाईअड्डे की स्थिति को ‘‘अविश्वसनीय रूप से अस्थिर’’ बताया, जहां हजारों विदेशी और अफगान नागरिक अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़ने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था। अमेरिकी सैनिकों को इस महीने अफगानिस्तान से वापल लौटना था। लेकिन इससे दो सप्ताह पहले ही तालिबान ने पूरे देश को अपने कब्जे में लिया।
विद्रोहियों ने देश भर में धावा बोलकर कुछ ही दिनों में सभी प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया। उनके सामने अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा प्रशिक्षित अफगान सुरक्षा बलों ने हथियार डाल दिये। तालिबान के नए शासन से बचने और अमेरिका सहित विभिन्न देशों में शरण लेने के लिए हजारों अफगान व विदेशी नागरिक देश छोड़ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप काबुल हवाई अड्डे पर पूरी तरह अराजकता का माहौल है और कथित तौर पर सात और लोगों की मौतें हुई है।
ब्लिंकन ने फॉक्स न्यूज को दिये साक्षात्कार में बताया, “हवाईअड्डे के बाहर प्रवेश बिंदुओं पर भीड़ जमा हो गई है। यह अविश्वसनीय रूप से अस्थिर स्थिति है। हमने आहत लोगों की दर्दनाक तस्वीरें देखी हैं। और यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ करें।


Download Android App
Download iOS App



