उत्तर पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत के औद्योगिक शहर तोंग्हुआ में शनिवार को एक बर्फीली नदी में यात्री बस फिसल कर गिर गई जिसके कारण छह लोगों की मौत हो गई। बस में 37 यात्री सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि डोंगचोंग जिले में स्थानीय समयानुसार सुबह ग्यारह बजे एक अस्पताल के पास बर्फ पर बस के फिसलने से यह हादसा हुआ। सरकारी टीवी चैनल सीजीटीएन की खबर के अनुसार सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



