इराक के उत्तरी प्रांत किरकुक में एक सैन्य अड्डे पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों के हमले में एक इराकी सैनिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। किरकुक प्रांत के पुलिस कमांड के मेजर साद अल-ओबैदी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, ‘हमला शुक्रवार शाम को हुआ, जब आईएस आतंकवादियों ने प्रांतीय राजधानी किरकुक के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वादी अल-शाय के बीहड़ इलाके में एक सेना चौकी पर हमला किया।
2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल-ओबैदी ने कहा कि चौकी पर सैनिकों की हमलावरों के साथ भीषण झड़प हुई और उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। 2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, आईएस के अवशेष शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में घुस गए हैं और सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार गुरिल्ला हमले कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



