6 अप्रैल को असम दौरे पर रहेंगे अमित शाह, दो रैली को करेंगे संबोधित

Summary :

Amit Shah Will On Assam Tour: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। Highlights: 6 अप्रैल को असम दौरे पर रहेंगे अमित शाह दो रैली को करेंगे संबोधित ‘प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के मकसद’ अमित शाह 6 अप्रैल को असम आएंगे- सीएम हिमंता बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने संवाददाताओं से कहा, अमित शाह 6 अप्रैल को असम आएंगे। वो यहां दो रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसमें पहली रैली लखमीपुर और दूसरी रैली होजाई शामिल…

Amit Shah will on Assam tour

Amit Shah Will On Assam Tour: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

Highlights:

  • 6 अप्रैल को असम दौरे पर रहेंगे अमित शाह
  • दो रैली को करेंगे संबोधित
  • ‘प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के मकसद’

अमित शाह 6 अप्रैल को असम आएंगे- सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने संवाददाताओं से कहा, अमित शाह 6 अप्रैल को असम आएंगे। वो यहां दो रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसमें पहली रैली लखमीपुर और दूसरी रैली होजाई शामिल है। असम आने के बाद अमित शाह बीजेपी प्रत्याशी प्रदान बरुआ के पक्ष में लखीमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वो होजाई पहुंचेंगे- सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

इसके बाद वो होजाई पहुंचेंगे, जो कि काजीरंगा लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। इस सीट से बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य कामाख्या प्रसाद तासा को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बीच, पार्टी की प्रदेश इकाई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रैली को भी अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुट चुकी है।

‘प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के मकसद’

वहीं, सीएम सरमा ने कहा, हम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के मकसद से पीएमओ कार्यालय के संपर्क में बने हुए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दो से तीन दिनों के अंदर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बता दें कि आगामी 19 अप्रैल को असम की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News