दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन अगले सप्ताह भारत और सिंगापुर के दौरे पर होंगे। वह इस दौरान अपने पड़ोसी एशियाई देशों के साथ संबंधों को उन्नत करने पर ध्यान देंगे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता किम इयू केओम के मुताबिक, मून रविवार से भारत के चार दिवसीय दौरे पर होंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय सम्मलेन भी शामिल है।
प्रवक्ता ने बताया, ‘भारत एशिया में तेजी बढ़ रही अर्थव्यवस्था है। वह नई दक्षिणी नीति के तहत प्रमुख देश भी है।’ उन्होंने बताया, ‘राष्ट्रपति मून और प्रधानमंत्री मोदी देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा कर सकते हैं और भविष्य केंद्रित सहयोग को बढ़ा सकते हैं।’ मून 11 जुलाई को सिंगापुर रवाना होने से पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविद से भी वार्ता कर सकते हैं। वह सिंगापुर में राष्ट्रपति हमीलाह याकूब और प्रधानमंत्री ली सेन लुंग से मुलाकात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



