स्पेन में कोरोना वायरस महामारी से पिछले 24 घंटों में 832 लोगों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को 5,600 से अधिक हो गई।
अधिकारियों का मानना है कि देश में यह महामारी अपने चरम पर पहुंचती प्रतीत होती है।
इस बीच, सरकार ने बताया कि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 72 हजार से अधिक हो गई है।पूरी दुनिया में इटली के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत हुई हैं। इटली में इस वायरस से 5,690 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में 72 हजार 248 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
हालांकि, स्पेन में रोजाना आठ हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन नए संक्रमण के मामलों में कमी आने के संकेत दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगता है कि महामारी अपने चरम पर है।
मैड्रिड सबसे बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्र है, जहां 2,757 लोगों की मौत हो चुकी है और 21,520 लोग इससे संक्रमित है।।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आपात मामलों के समन्वयक फर्नांडो सिमोन ने कहा, ‘‘संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही है या इनकी संख्या कुछ हद तक स्थिर हो रही है।’’
उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि आंकड़े अपने चरम पर पहुंचने के ‘‘बहुत नजदीक’’ है। सिमोन ने कहा कि देश में आईसीयू पर बढ़ रहा दबाव चिंता की बात है।


Download Android App
Download iOS App



