इटली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शनिवार को 889 और लोगों की मौत हो जाने से देश में इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,000 के पार पहुंच गई।
कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या की तालिका में इटली सबसे ऊपर है। देश में इस घातक बीमारी से कुल 10,023 लोगों की मौत हो चुकी है।
इटली में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के 5,974 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 92,472 हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



