श्रीलंका में भारी बारिश का कहर: 7 की मौत, हजारों लोग बेघर; स्कूल बंद, राहत-बचाव अभियान जारी

Summary :

भारी बारिश के कारण यहां अभी तक सात लोगों की मौत हुई है। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। स्कूल-कॉलेज बंद है तो दूसरी तरफ, देश में राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं हालात को देखते हुए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

श्रीलंका में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के कारण लोगों का आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण यहां अभी तक सात लोगों की मौत हुई है। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। स्कूल-कॉलेज बंद है तो दूसरी तरफ, देश में राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं हालात को देखते हुए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। सरकारी आपदा केंद्र के अनुसार, मिडिल श्रीलंका के पहाड़ी राज्यों में सबसे अधिक बाढ़ से नुकसान हुआ है।

श्रीलंका में बाढ़ से भारी तबाही

sri lanka floods 2026 (credit-sm)

श्री लंका में बाढ़ से अबतक कई मकान ढह गए हैं, जिसमें कई लोगों की मौत की भी खबरें सामने आई। इसके अलावा बाढ़ से दो अन्य लोगों की जान गई। इस विपरीत परिस्थिति में श्रीलंका में अबतक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने की है। उन्होंने आगे बताया कि इस आपदा में 291 घरों को नुकसान पहुंचा है। लगभग 3500 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। सोमवार को, श्रीलंकाई अधिकारियों ने महावेली और केलानी नदी की घाटियों में रहने वाले लोगों के लिए अचानक बाढ़ के खतरे को देखते हुए वहां से निकलने की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि देश के ज़्यादातर बड़े जलाशय ओवरफ़्लो होने के स्तर तक पहुंच गए हैं।

कैसा है श्रीलंका का मौसम?

श्रीलंका में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है, जिस वजह से कोलंबो और दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में तापमान लगभग 27°C से 30°C के बीच बना हुआ है, तथा बीच-बीच में गरज के साथ बारिश भी हो रही है। कोलंबो: 30°C (बादल और हल्की बारिश) भी देखा जा रहा ह। कैंडी 27°C तापमान दर्ज हो रहा है। फिलहाल मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। घर से तभी निकलने की सलाह दी जाती है जब यह बहुत जरूरी हो।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।