श्रीलंका पीएम महिंदा राजपक्षे चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे। श्रीलंका पीएम महिंदा राजपक्षे की इस यात्रा के दौरान दोनों देश समुद्री सहयोग एवं सुरक्षा व्यापार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का पदभार संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत आगमन पर गर्मजोशी भरा स्वागत । ’’उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर पर सतत आदान प्रदान भारत..श्रीलंका संबंधों को ऊर्जा प्रदान करना जारी रखेंगे ।
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे 7 से 11 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान वे दोनों देशों के संबंधों के विविध आयामों पर व्यापक चर्चा करेंगे ।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का सरकारी कार्यक्रम 8 फरवरी से शुरू होगा।’’ उनके साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी आ रहा है।
राजपक्षे अपनी यात्रा के दौरान यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शिष्टमंडल स्तर की बैठक करेंगे । वे अपनी यात्रा के दौरान वाराणसी,सारनाथ,बोधगया और तिरूपति भी जायेंगे ।
महिंदा राजपक्षे यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिलेंगे । विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी उनकी बैठक होगी ।
उप-क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लक्ष्य के साथ दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा पहलों के तहत अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इन पहलों में श्रीलंका-भारत वार्षिक रक्षा वार्ता और भारत एवं मालदीव के साथ त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग शामिल है।’


Download Android App
Download iOS App



