अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर के जनाजे के जुलूस में मची भगदड़ में अभी तक 35 लोगों के मरने और 48 लोगों के घायल होने की सूचना है। ईरान के सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को कासिम सुलेमानी के गृह नगर करमान में उनके दफन के लिए जमा हुए लोगों में भगदड़ मच गयी। सोमवार को राजधानी तेहरान में हुए जनाजे के जुलूस में 10 लाख से ज्यादा लोग जमा हुए थे।
जेएनयू हमले पर बोले नित्यानंद राय- BJP का कोई भी कार्यकर्ता हिंसा नहीं भड़का सकता
बड़ी संख्या में लोग आजादी चौक पर जमा हुए, जहां राष्ट्रीय झंडे में लिपटे दो ताबूत रखे हुए थे। एक ताबूत सुलेमानी का और दूसरा ताबूत उनके करीबी सहयोगी ब्रिगेडियर जनरल हुसैन पुरजाफरी का था। शीराज से अपने कमांडर को अंतिम विदा देने के लिए करमान आए लोगों में से एक का कहना था, ‘हम पवित्र सुरक्षा के महान कमांडर को श्रद्धांजलि देने आए हैं।’ ईरान की आपात चिकित्सा सेवा के प्रमुख पीरहुसैन कुलीवंद ने कहा कि कुछ लोग घायल हुए हैं और कुछ की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App


