काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक शिया मस्जिद में आज हुए आत्मघाती विसफोट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 45 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय के अधिकारी मेजर जनरल अलीमस्त मोमंद ने बताया कि हमलावर पैदल आया था और उसने जमां मस्जिद में खुद को उड़ा दिया।
यह मस्जिद दश्ती बार्च इलाके में है।इस्तेकलाल अस्पताल के प्रमुख मोहम्मद साबिर नसीब ने कहा कि दो शवों को अस्पताल में लाया गया है। किसी संगठन ने फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Download Android App
Download iOS App



