अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत स्थित सैन्य ठिकाने पर आतंकी संगठन तालिबान ने बड़ा हमला किया है। इसमें 26 अफगान सैनिक मारे गए और 13 घायल हो गए। इसके अलावा कुछ सैनिक अभी तक लापता है। आतंकियों ने ये हमला मंगलवार रात को किया।
खबरों के मुताबिक आतंकियों ने दक्षिणी कंधार प्रांत के खाक्रिज जिले में स्थित सैन्य ठिकाने पर हमला किया। हमले के समय वहां पर 82 सैनिक मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बाकी सैनिक सुरक्षित है।
जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने कई दिशाओं से सैन्य अड्डे पर हमला किया और करीब एक घंटे तक अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकी 30 से अधिक वाहनों पर सवार होकर आए थे। आतंकियों का सामना करने के लिए हवाई मदद भी मांगी गई थी। अफगान सैनिकों ने बहादुरी से मुकाबला किया और 80 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया।


Download Android App
Download iOS App




