अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते वर्चस्व के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। तालिबान लगातार अफगानिस्तान में प्रमुख शहरों पर कब्जा कर रहा है। तालिबान ने ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन के पास तीन रॉकेट दागे। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
तोलो न्यूज ने बताया कि राष्ट्रपति अशरफ गनी, अन्य नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने जैसे ही ईद की नमाज अदा करनी शुरू की, राष्ट्रपति भवन के पास तीन रॉकेट दागे गये। ये रॉकेट काबुल में डिस्ट्रिक्ट 18 के परवान-ए-से इलाके से दागे गए, जो डिस्ट्रिक्ट-1 के बाग-ए-अली मर्दान और चमन-ए-हजूरी इलाकों तथा डिस्ट्रिक्ट 2 के मनाबे बशरी इलाके में गिरे।
अफगान में जारी है बिगड़े हालातों का संकट, सैन्य जरूरतों पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह भारत आएंगे सेना प्रमुख
गौरतलब है कि तालिबान ने इस वक्त अफगानिस्तान के एक बड़े हिस्से पर अपना कब्जा जमा लिया है। दूसरी ओर दोहा में वह बातचीत की कोशिश में भी जुटा है। वहीं इस वक़्त तालिबानियों की नजर कंधार शहर पर है। कंधार में लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



