तालिबान का नया फरमान, तीसरी कक्षा के बाद लड़कियों की पढ़ाई पर लगाया बैन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

तालिबान का नया फरमान, तीसरी कक्षा के बाद लड़कियों की पढ़ाई पर लगाया बैन

तालिबान में महिलाओं पर आए दिन किसी न किसी तरह का प्रतिबंध लगाया जा रहा है। और इन सब के बीच एक फिर से तालिबान की सरकार ने यहां कि लड़कियों पर अब एक नया फरमान जारी किया है

तालिबान में महिलाओं पर आए दिन किसी न किसी तरह का प्रतिबंध लगाया जा रहा है। और इन सब के बीच एक फिर से तालिबान की सरकार ने यहां कि लड़कियों पर अब एक नया फरमान जारी किया है। दरअसल अब तालिबान में महिलाओं की पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है। इस नए फरमान में कहा गया है कि तीसरी कक्षा के बाद लड़कियों को स्कूल जाने की इजाजत नहीं है। भले ही उनकी उम्र 10 साल से अधिक क्यों न हो। तालिबान ने स्कूल और एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स को खासतौर पर हिदायत दी है कि 10 साल से ऊपर की लड़कियां प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई न कर पाएं। इसकी पुष्टि बीबीसी ने की है। इससे पहले लड़कियों को छठी कक्षा तक स्कूलों में पढ़ने की इजाजत थी।
नौकरी करने पर प्रतिबंध 
तालिबान इससे पहले महिलाओं के ब्यूटी पार्लरों और नौकरी करने पर भी प्रतिबंध लगा चुका है। तालिबान ने महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देना भी बंद कर दिया और उनके बुर्के और पुरुष साथियों के बिना देश में टैक्सी की सवारी करने पर प्रतिबंध लगाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान ने अब स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिया है कि लड़कियों को प्राथमिक विद्यालय में जाने की अनुमति न दें, भले ही उनकी उम्र 10 वर्ष से अधिक हो। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने स्कूलों और अल्पकालिक प्रशिक्षण कक्षाओं के प्रिंसिपलों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि 10 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों को प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने की अनुमति नहीं है।  
लड़कियों को वापस भेजने का दिया निर्देश
कुछ प्रांतों में गुड एंड प्रोहिबिशन मंत्रालय के स्थानीय अधिकारियों द्वारा लड़कियों को उनकी उम्र के आधार पर अलग करने और लड़कियों के स्कूल चलाने वाले प्रिंसिपलों से तीसरी कक्षा से ऊपर के बच्चों को वापस भेजने के लिए कहने की खबरें सामने आईं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 18 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।