तालिबान के राजनीतिक प्रमुख मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने शनिवार को कहा कि विद्रोही समूह का इरादा अमेरिका सहित दुनिया भर के सभी देशों के साथ आर्थिक और व्यापारिक संबंध बनाने का है।
बरादर ने एक ट्वीट में कहा, “अफगानिस्तान का इस्लामी अमीरात सभी देशों, खासकर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंध चाहता है।”समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बरादर ने मीडिया में आई इन खबरों का खंडन किया कि तालिबान का वाशिंगटन के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंध बनाने का इरादा नहीं है।
उन्होंने कहा, “हम कभी भी किसी भी देश के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने की बात नहीं करते हैं। इस खबर के बारे में अफवाह एक दुष्प्रचार है। यह सच नहीं है।” इससे पहले दिन में, अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया था कि बरादर नई सरकार के निर्माण के बारे में अफगान नेताओं के साथ परामर्श करने के लिए दक्षिणी कंधार से काबुल पहुंचे हैं।
वह मंगलवार को दोहा से कंधार लौटा था। मंगलवार को तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि उनका इरादा एक समावेशी सरकार बनाने का है और वे कोई आंतरिक या बाहरी दुश्मन नहीं चाहते।


Download Android App
Download iOS App

