अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका और तालिबान भविष्य में वार्ता बहाल कर सकते हैं। पोम्पियो ने कहा कि गुरुवार को अफगानिस्तान में एक अमेरिकी सैनिक की मौत के बाद वार्ता फिलहाल खत्म कर दी गई है। सूत्र के अनुसार, पोम्पियो ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम उन्हें वार्ता पर वापस लाएंगे।”
उन्होंने कहा, “तालिबान को दिखाना होगा कि वार्ता के लिए हमने उन्हें जो करने के लिए कहा है, वे वह करने के लिए तैयार हैं।” सुलह का यह संदेश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हमले का हवाला देकर शनिवार को वार्ता रद्द करने का फैसला लेने के बाद आया है। ट्रंप ने एक साथ कई ट्वीट करते हुए कहा कि रविवार को प्रस्तावित तालिबान नेताओं और अफगान राष्ट्रपति के साथ गोपनीय बैठक हमले के बाद रद्द कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



