चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को कहा कि विवादित दक्षिण चीन सागर में संघर्ष को रोकने के लिए बीजिंग और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के बीच अनाक्रमण संधि पर वार्ता तीन वर्षों में पूरी हो सकती है। उन्होंने वादा किया कि किसी भी मतभेद को शांतिपूर्ण ढ़ंग से निपटाया जायेगा।
संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से फिलीपीन की यात्रा पर आए चिनफिंग ने राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते और अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करने के बाद ये आश्वासन दिये।
अमेरिका का पुराना सहयोगी फिलीपीन ऐसे समय में चीन का साथ दे रहा है, जब दोनों देश प्रशांत क्षेत्र में अपनी सर्वोच्चता साबित करना चाह रहे हैं।
अफगानिस्तान में धार्मिक सभा में विस्फोट में 40 लोगों की मौत
चिनफिंग ने कहा,‘‘हम विवादास्पद मुद्दों को निपटाना जारी रखेंगे और सकारात्मक चर्चा के माध्यम से समुद्री सहयोग को बढ़ावा देंगे।’’
उन्होंने कहा कि चीन का उद्देश्य दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन के साथ विवादित जल क्षेत्र में ‘‘आचार संहिता’’ पर वार्ता तीन वर्षों के भीतर पूरी करना है।
दोनों नेताओं ने मंगलवार को ‘‘तेल और गैस विकास सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन’’ पर हस्ताक्षर किये लेकिन अधिकारियों ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।
किसी भी चीनी राष्ट्रपति का 13 साल में यह पहला फिलीपीन दौरा है।


Download Android App
Download iOS App



