यमन के हज्जाह में बारूदी सुरंग विस्फोट में दस सैनिकों की मौत

Summary :

यमन के हज्जाह प्रांत में मंगलवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सरकार समर्थक बलों के कम से कम 10 सैनिक मारे गए है।

यमन के हज्जाह प्रांत में मंगलवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सरकार समर्थक बलों के कम से कम 10 सैनिक मारे गए है। स्थानीय सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘‘सऊदी अरब की सीमा के पास हज्जाह प्रांत के हराध जिले में हाउती विद्रोहियों द्वारा बिछाई गई एक बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में सरकार समर्थक कम से कम 10 सैनिक मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि विस्फोट से सरकार समर्थक बलों के एक सैन्य वाहन को नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि हाउती विद्रोहियों ने सरकारी बलों को रोकने के लिए क्षेत्र में सैकड़ बारूदी सुरंगें बिछाईं है।
सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के तीव, हवाई हमलों की आड़ में यमन का सरकारी सैनिक हाल ही में हराध में हाउती लड़कों के साथ मुकाबला कर रहे है।
 

Desk Team