सोमालिया (Somalia) के हिरन क्षेत्र में चरमपंथी लड़ाकों द्वारा स्थानीय सरकार के मुख्यालय को निशाना बनाकर किये गए दो धमाकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी। चश्मदीदों एवं अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सोमालिया के चरमपंथी संगठन अल-शबाब (Al Shabab) ने देश की राजधानी के उत्तर में करीब 300 किलोमीटर दूर बेलेद्वेने में हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।इस घटना में बाल-बाल बचे हिरन क्षेत्र के गवर्नर अली जायते ओस्मान ने बताया कि सोमवार को इस हमले में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें हिरन के उप गवर्नर (वित्त मामलों के प्रभारी) और हीरशाबेले प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल हैं।
चरमपंथियों के विरुद्ध नहीं थमेगा असंतोष
गवर्नर ने कहा, ‘‘प्रवेश द्वार पर पहला विस्फोट हुआ तथा कुछ ही मिनट बाद मुख्यालय भवन की ओर एक बड़ा ट्रक तेजी से आया और उसमें धमाका हो गया। इन धमाकों में काम के सिलसिले में कार्यालय आये कई लोग मारे गए। ’’ उन्होंने कहा, यह हमला कायरों ने किया है लेकिन इन हमलों से चरमपंथियों के विरुद्ध जन असंतोष नहीं थमेगा।


Download Android App
Download iOS App



