पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ईरान से लगी सीमा पर बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया, जिससे चार जवानों की मौत हो गई।
ईरानी धरती का किया इस्तेमाल
पाकिस्तान सेना की जनसंपर्क इकाई ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के मुताबिक, बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तान-ईरान सीमा पर एक ‘‘आतंकवादी गतिविधि’’ के दौरान सुरक्षाकर्मी मारे गए। इसके मुताबिक, आतंकवादियों ने सीमा के पास चुकाब सेक्टर में उस समय गोलीबारी की, जब जवान गश्त कर रहे थे।आईएसपीआर ने कहा, ‘‘आतंकवादियों ने सीमा पर गश्त कर रहे सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए ईरानी धरती का इस्तेमाल किया।’’


Download Android App
Download iOS App



