अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय पर बुधवार को बंदूक व रॉकेट से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ से एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘हमने चरही शहीद स्क्वायर के निकट मंत्रालय के पहले प्रवेश द्वार पर भारी घमाके की आवाज सुनी। यह विस्फोट दोपहर में हुआ। अब पूरी जगह को सील कर दिया गया है।’
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘प्रारंभिक सूचना मिली है कि एक आत्मघाती हमलावर ने परिसर के सामने के प्रवेश द्वार पर खुद को उड़ा लिया। आतंकवादियों के एक अन्य समूह ने वहां घुसने की कोशिश की।’
अधिकारी ने कहा, ‘लेकिन, आतंकवादी मुख्य भवन तक पहुंचने में विफल रहे जो कि एक बड़े खुले अहाते के बीच में है और जिसमें उच्च स्तर की सुरक्षा प्रणाली है। हम अभी हताहतों का विवरण नहीं दे सकते।’
हमलावरों की संख्या पता नहीं चली है और छिटपुट गोलीबारी की आवाज अपरान्ह एक बजे तक सुनी गई। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। इस हमले के बाद शहर के इंटरकांटिनेंटल होटल से काबुल हवाईअड्डे को जाने वाली चार लेन की रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



