Thailand School Student Shooting: अंधाधुंध गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा थाईलैंड का Debsirin Nonthaburi School, 6 लोगों की मौत

Summary :

पूरा स्कूल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। इस गोलीबारी की घटना में दावा किया जा रहा है कि 6 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए।

थाईलैंड के एक स्कूल में एक छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे पूरा स्कूल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। इस गोलीबारी की घटना में दावा किया जा रहा है कि 6 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए। बता दें कि बैंकॉक के नोंथबुरी के बंग क्रुई जिले में स्थित देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में फायरिंग हुई है जहां लगभग 3,000 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं।

स्कूल के स्टूडेंट ने चलाई गोलियां

नॉनथाबुरी प्रोविंशियल पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने जानकारी देते हुए कहा कि गोली चलाने के बाद संदिग्ध बंदूकधारी ने खुद को शूट कर दिया है और शूटर की पहचान एक स्टूडेंट के तौर पर की है। इस स्कूल में छात्र ने ही गोली चला दी है जिसमें शिक्षक समेत कई लोगों की मौत हो गई है और बताया जा रहा है कि परिवार के किसी सदस्य से ही छात्र ने बंदूक ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही  है

हालात अब नियंत्रण में

थाईलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और घायलों में टीचर और स्टूडेंट भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान CCTV में स्टूडेंट स्कूल से बाहर भागते हुए दिखे, जबकि स्टाफ मेंबर उन्हें निकालने में मदद की है। इस गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और हालात को कंट्रोल में लिया और अब इस हमले के पीछे कारणों की जांच की जा रही है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।