रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) द्वारा सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकवादी हमले के प्रयासों को रोकने के लिए दी गई खुफिया जानकारी के लिए आभार जताया।
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस सप्ताह की शुरुआत में इस्लामिक स्टेट के सात आतंकियों को हिरासत में लिया है, जो सैंट पीटर्सबर्ग स्थित गिरिजाघर कजान कैथ्रेडल को उड़ाने की साजिश रच रहे थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्रेमलिन के हवाले से कहा, ‘सीआईए द्वारा प्राप्त सूचना खोज व संदिग्धों को हिरासत में लेने के लिए काफी थी।’ पुतिन ने ट्रंप से कहा कि रूसी विशेष सेवाएं अमेरिका और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी खतरों की जानकारी मिलने पर उसे तुरंत अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ साझा करेगा।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ ।


Download Android App
Download iOS App


