नयी दिल्ली : सीमा शुल्क में बढ़तरी के बाद प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी एपल ने अपने विभिन्न आईफोन माडल के दाम 3,720 रुपये तक बढ़ दिए हैं। सरकार ने पिछले सप्ताह स्मार्टफोन पर आयात शुल्क को बढ़कर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की। एपल इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उसके नवीनतम व सबसे महंगे आईफोन एक्स के 256जीबी मैमोरी वाले संस्करण का अधिकतम खुदरा मूल्य 3720 रुपये बढ़कर 1,05,720 रुपये हो गया है। इसी तरह आईफोन 8 प्लस के 256जीबी मैमोरी वाले संस्करण के लिए अब ग्राहकों को 2750 रुपये अधिक यानी कुल 88,750 रुपये चुकाने होंगे।
वहीं एपल के आईफोन 6 (32जीबी) संस्करण की कीमत 4.3 प्रतिशत बढ़कर 30,780 रुपये हो गई है। यह 1280 रुपये की वृद्धि दिखाता है। अधिकतम खुदरा मूल्य के यह बढ़तरी आईफोन एसई के अलावा सभी आईफोन माडलों पर लागू होगी। आईफोन एसई को इस साल जून से विस्ट्रोन द्वारा भारत में ही असेंबल किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने स्थानीय विनिर्माण को बढ़वा देने के लिए आयातित स्मार्टफोन पर शुल्क को 10 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत करने की घोषणा पिछले सप्ताह की।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



