वाशिंगटन : अमेरिका में व्हाइट हाउस ने आज कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी संकट खत्म करने की कवायद के तहत इस महीने कतर के अमीर की व्हाइट हाउस में मेजबानी करेंगे। एक बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि अमीर तमीम बिन हमद अल थानी के साथ मुलाकात 10 अप्रैल को होगी।
इसमें कहा गया, ‘‘ राष्ट्रपति अमेरिका और कतर के बीच आपसी संबंध मजबूत बनाने के तरीकों और हमारी साझा सुरक्षा तथा आर्थिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर बात करेंगे।’’ ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन भी आयोजित करना चाहते थे ताकि सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के साथ कतर के संबंध सामान्य हो सकें। अब अमेरिका और कतर के नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक के कारण वह योजना विलंबित हो गई है। ट्रंप ने पहले कतर के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार करते हुए कहा था कि उसे ईरान के साथ संबंध तोड़कर आतंकवाद का वित्तपोषण बंद करना होगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



