दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब और रहस्यमय जगहें हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल होता है। आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे कुंए के बारे में , जहां अंदर निकलती है रौशनी ! जी हाँ , वैसे तो पानी के कुओं के बारे में तो हम बस जानते ही हैं पर क्या आपको एेसे कुएं के बारे में पता हैं जिससे हमेशा रोशनी आती हो। एक बात और जी हां, पुर्तगाल के सिंतरा शहर के पास एक कुआं है जिससे रोशनी निकलती है। और इस रहस्यमयी कुएं के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इस कुएं में रोशनी कहां से आती है इसके बारे में आज तक किसी को नहीं पता।
हैरानी की बात यह है कि इस कुएं के अंदर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रोशनी कहां से आती है यह रहस्य है। इस कुएं को विशिंग वेल भी माना जाता है। लोग इसमें सिक्का डालकर मन्नत मांगते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से इच्छा पूरी होती है। हालांकि, जो भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं, उनके बीच हमेशा यह सवाल उठता है कि कुएं के अंदर से आने वाली रोशनी कहां से आती है। लेकिन आज तक यह रहस्य अनसुलझा है।
इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के बराबर है, जो जमीन के अंदर जाते हुए संकरी होती जाती है। लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम का यह कुआं दिखने में उल्टे टॉवर की तरह है। इस कुएं के पास ही एक अन्य छोटा कुआं है। दोनों कुएं सुरंगो के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए है।
यह दोनों कुएं सुंरगों के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए है। देखने में यह कुआं बहुत ही खूबसूरत है। इसमें नीचे जाने के लिए चारों तरफ गैलरी बनी है, जिनमें सीढियां हैं। इस कुएं के अंदर कई सुंरगे हैं जब इनसे रोशनी आती है तो यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है।
देखने में यह कुआं उल्टे टॉवर की तरह लगता है। इसके निचले भाग में रेड क्रॉस का निशान बना है। इश कुएं को देखकर लगता है कि यह पानी जमा करने के लिए नहीं बल्कि किसी खास चीज के लिए बनाया गया है। यह कुआं क्यूंटा डा रिगालेरिया के पास स्तिथ है। क्यूंटा डा रिगालेरिया, यूनेस्को द्वारा संरक्षित वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
इस कुएं का निर्माण पानी को संगृहीत करने के उद्देश्य से नहीं किया गया था। इसके बजाय इन रहस्यमयी टॉवर नुमा कुओं का प्रयोग गोपनीय दीक्षा संस्कारों के लिए किया जाता था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App









