न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक वकील ने 2016 चुनाव से एक महीने पहले एक पूर्व पॉर्न स्टार को कथित प्रेम संबंधों पर चुप रहने के लिए 130,000 डॉलर देने का प्रबंध किया था। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, स्टॉर्मी डेनियल के नाम से मशहूर पॉर्न स्टार के ट्रंप के साथ 2006 में नजदीकी संबंध थे।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, ट्रंप संगठन के एक वकील माइलक कोहेन ने महिला को एक गैर समझौते के तहत भुगतान करने का प्रबंध किया था। महिला का असल नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। क्लिफोर्ड ने आरोप लगाया कि उनके बीच प्रेम संबंध जुलाई 2006 में हुए थे। जिसके एक साल बाद ट्रंप ने अपनी तीसरी पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप से शादी कर ली थी। क्लि फोर्ड ने कहा वे लेक टाहोए में एक सेलिब्रिटी गोल्फ टूर्नामेंट में मिले थे।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, ”यह पुरानी खबरें हैं जो कि चुनाव से पहले प्रकाशित हुई थी और इनकी कड़ी निंदा की गई थी।” अधिकारियों ने क्लिफोर्ड के साथ कथित समझौते के सवाल पर जवाब नहीं दिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



