पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेताओं ने पार्टी प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की संभावित गिरफ्तारी के मद्देनजर देश भर में विरोध प्रदर्शन किये जाने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान के समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए चेतावनी दी है कि उनके नेता एक ‘रेड लाइन’ होंगे।
इस बीच तेजी से ट्रेंड हुए ट्विटर पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमे कहा गया, ‘‘ इमरान खान हमारी रेड लाइन।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि पीटीआई नेताओं ने लोगों से अपने-अपने शहरों में विभिन्न स्थानों पर जुटने के लिए कहा। पार्टी के नेता हम्माद अजहर ने लाहौर के लिबर्टी चौक तथा फारुख हबीब ने फैसलाबाद के समंदरी रोड पर इकट्ठा होने का आह्वान किया है।
सोशल मीडिया पर ट्वीट हुआ वायरल
वहीं अली अमीन गंडापुर ने इस्लामाबाद पर कब्जा करने की धमकी देते हुए पुलिस को राजनीतिक युद्ध का हिस्सा नहीं बनने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर इमरान खान को गिरफ्तार किया जाता है तो हम इस्लामाबाद पर कब्जा कर लेंगे। पुलिस को मेरा संदेश यह है कि वे अब इस राजनीतिक युद्ध का हिस्सा न बनें।’’ उल्लेखनीय है कि खान के खिलाफ शनिवार को उनकी इस्लामाबाद रैली में न्यायपालिका, पुलिस और अन्य राज्य संस्थानों को धमकी देने के आरोप में रविवार को आतंकवादी मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App


