चीन की शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक (TikTok) जल्द ही हांगकांग के बाजार से बाहर हो जाएगी। हांगकांग में हाल की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। टिकटॉक कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि टिकटॉक जल्द ही हांगकांग के बाजार से बाहर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हांगकांग में जारी तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया है।
दरअसल, यह चीनी सरकार की नेशनल सिक्योरिटी लॉ की वजह से हो रहा है, जिसे पिछले हफ्ते ही हांगकांग में लागू किया गया है। इसके तहत सभी टेक कंपनियों को हांगकांग के यूजर्स का डाटा चीनी सरकार का साथ साझा करना होगा। साथ ही सरकारी सेंसरशिप के कानूनों को झेलना होगा।
TikTok समेत कई चाइनीज APP पर प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका : माइक पोम्पिओ
चीन सरकार के इस फैसले की वजह से कई सारी टेक कंपनियां हांगकांग के मार्केट से बाहर निकल रही हैं। वहीं Twitter, Facebook समेत कई दिग्गज कंपनियों ने चीनी नियंत्रण वाली हांगकांग सरकार के साथ यूजर डाटा साझा करने से इनकार कर दिया है।
गौरतलब है कि भारत ने टिकटॉक, यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी ऐप को यह कहते हुए प्रतिबंधित कर दिया था कि ये देश की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के लिए नुकासनदेह हैं। यह प्रतिबंध लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत के चीनी सैनिकों के साथ चल रहे गतिरोध के बीच लगाया गया।


Download Android App
Download iOS App



