वाशिंगटन : अमेरिका ने सीरिया पर आरोप लगाया है कि वह जेल में बंद अपने हजारों विरोधियों को जान से मार रहा है और साक्ष्य छिपाने के लिए शवों को शवदाहगृह में जला रहा है। अमेरिका का कहना है कि सीरिया रासायनिक हथियार हमलों समेत अत्याचारों पर प्रतिक्रिया देने की ट्रंप प्रशासन की इच्छाशक्ति की परीक्षा ले रहा है।
अमेरिका रासायनिक हमले के लिए राष्ट्रपति बशर असद की सरकार को दोषी बताता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीरिया को लेकर विभिन्न विकल्पों पर विचार किए जाने के बीच यह सामूहिक हत्याओं का आरोप सामने आया है। अमेरिका ने पिछले माह सीरिया सरकार के वायुसैनिक अड्डे पर क्रूज मिसाइलों से हमला बोला था। उसका आरोप था कि असद की सेना ने सेरिन जैसे एक नर्व-एजेंट की मदद से कई नागरिकों की हत्या की है।
ट्रंप ने कल पश्चिम एशिया के नेताओं के साथ बैठकें शुरू की हैं। तुर्की के राष्ट्रपति की मेजबानी से पहले उन्होंने अबु धाबी के शहजादे से मुलाकात की। इस सप्ताह के अंत में ट्रंप सऊदी अरब जाएंगे। ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने सामूहिक हत्याओं की अमेरिकी जानकारी का समर्थन किया लेकिन कहा कि उसके पास शवदाहगृह के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है।
(एपी)


Download Android App
Download iOS App



