अक्रोन (अमेरिका) : अमेरिका के अक्रोन में एक घर में तड़के आग लग गई जिसमें एक दम्पति और उनके पांच बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय डेनिस हग्गिंस, 38 वर्षीय एंजेला बोग्स, 14 वर्षीय जेरेड बोग्स, छह वर्षीय डेजिया हग्गिंस, पांच वर्षीय काइल्ले हग्गिंस, तीन वर्षीय एलिविया हग्गिंस और 11 महीने के कैमरन हग्गिंस के रूप में हुई है। इनके अलावा परिवार के एक कुत्ते की भी मौत हो गयी।
क्लीवलैंड से लगभग 48 किलोमीटर दक्षिण अक्रोन के एक दो मंजिले घर में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के प्रमुख क्लेरेंस टकर ने बताया कि अक्रोन अग्नि शमन विभाग राज्य के फायर मार्शल के दफ्तर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आग लगने के कारणों का पता लगा रहा है।
(एपी)


Download Android App
Download iOS App



