अमेरिका से लगती कनाडा की सीमा के मोंटाना मार्ग पर गत दो सप्ताह से ट्रकों और अन्य वाहनों की चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है और वाहन दक्षिणी अल्बर्टा के कस्बे से चलने लगे हैं।
पुलिस प्रमुख पीटर स्लोली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
वहीं, ठीक से मामले से नहीं निपटने के लिए आलोचना का सामना कर रहे ओटावा के पुलिस प्रमुख पीटर स्लोली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
यह दोनों घटनाएं प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा गतिरोध को समाप्त करने के लिए आपात शक्तियों का इस्तेमाल करने के एक दिन बाद हुई हैं।
गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने अनिवार्य कोविड-19 टीकाकरण और वृहद स्वास्थ्य पाबंदियों के खिलाफ 29 जनवरी से अलबर्टा के कुट्स स्थित अमेरिका जाने के रास्ते को बाधित कर दिया था। कुछ दिन पहले ही रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने सीमा पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया था और बंदूक और गोला-बारूद का जखीरा पकड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



