वाशिंगटन (स्पूतनिक) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह मंगोलिया के राष्ट्रपति कल्टामागिनिन बत्तूलगा के साथ बैठक कर रक्षा, सुरक्षा और व्यापारिक मामलों पर चर्चा करेंगे। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप 31 जुलाई को व्हाइट हाउस में मंगोलिया के राष्ट्रपति कल्टामागिनिन बात्तूलगा का स्वागत करेंगे।
इस दौरान दोनों नेताओं की रक्षा और सुरक्षा मामलों को लेकर चर्चा करने की योजना है के साथ हिन्द्र-प्रशांत क्षेत्र को एक स्वतंत्र और खुले बनाए रखने को लेकर चर्चा होगी।
दोनों नेता व्यापार, निवेश,संप्रभुता और कानून के पालन को लेकर चर्चा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



