Iran Revenge List of Leaders : ईरान और अमेरिका के बीच 28 फरवरी से जारी सैन्य टकराव और बीच-बीच में हुए सीजफायर के बाद भी जमीनी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। युद्ध से पैदा हुए इस तनाव में दुनियाभर को चिंता में डाल दिया है।
इस बीच बीच ईरान के एक प्रमुख अखबार हमशहरी, जो कि इरानी सरकार समर्थक अखबार है, ने एक ऐसी लिस्ट जारी कर दी है, जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है।
तेहरान से प्रकाशित होने वाले आधिकारियों द्वारा प्रकाशित ‘हमशहरी’ अखबार ने एक एग्रेसिव पोस्टर जारी कर सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई वैश्विक नेताओं को निशाने पर लेने की धमकी दी है। इस ग्राफिक पोस्टर के साथ अखबार ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए हेडलाइन लिखी है, “मौत के लिए तैयार रहें.”
बदला लेने का ऐलान

ईरान के इस कदम से मध्य पूर्व में एक बार फिर भीषण युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। अखबार ने इस हिट लिस्ट में शामिल सभी नेताओं को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

इसके साथ ही अखबार ने अयातुल्ला के बेटे मोजतबा खामेनेई का वह पुराना बयान भी प्रमुखता से छापा है, जिसमें उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार के ठीक बाद कहा था कि बदला लेना उनके देश की सामूहिक इच्छा है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
हिट लिस्ट में अमेरिका, इजरायल और यूरोप के शीर्ष कमांडर
इस सरकारी रिपोर्ट में बाकायदा तस्वीरों के साथ कई शक्तिशाली देशों के प्रमुखों को टारगेट किया गया है। अमेरिकी खेमे से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी को आरोपी बनाया गया है। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी इस सूची में मुख्य नाम हैं।
Iran’s “Hamshahri” newspaper publishes the Islamic Republic’s retaliatory targets. 🇮🇷📰💥 pic.twitter.com/kYwHhABM1m
— IRGC (@IRGC_Press) July 11, 2026
यूरोप महाद्वीप से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर , इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को इस सूची में जगह दी गई है। इस आक्रामक लिस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें – इजरायल में इस साल 27 अक्टूबर को होगा चुनाव, जनता करेगी नेतन्याहू की किस्मत का फैसला


Download Android App
Download iOS App




