Trump ने कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण करने के मामले में चीन सरकार की प्रशंसा की

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण करने के मामले में चीन सरकार की प्रशंसा की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण करने के मामले में चीन सरकार की प्रशंसा की है। 
ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में कहा कि इस महामारी को दूर करने के लिए अमेरिका, चीन के साथ सहयोग करना चाहता है। 
उन्होंने कहा कि अब तक अमेरिका में कुल 22 लोग नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग गंभीर हालत में हैं। 
ट्रंप ने कहा कि मरने वाली एक 60 वर्षीय महिला थी, हालांकि इसके बाद अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र ने यह पुष्टि की कि मरने वाला एक 50 वर्षीय पुरुष था। 
उधर, अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि पिछले 14 दिनों के दौरान ईरान की यात्रा करने वाले विदेशी लोगों को अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ, उन्होंने सभी अमेरिकी नागरिकों से इटली और दक्षिण कोरिया ना जाने का आग्रह भी किया।

Shera Rajput