महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ‘संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन’ में बड़ा योगदान देने वाले सभी मिल मजदूरों को मुंबई में घर मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है और मुंबई का कोई भी मिल मजूदर बेघर नहीं होगा।
विस्थापित मिल श्रमिकों के लिए पूर्व की मिल की जमीनों पर निर्मित 3,894 फ्लैटों का आवंटन करने के लिए लॉटरी के परिणाम जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने फ्लैट प्राप्त करने वालों से आग्रह किया कि वे अपने फ्लैट को आगे बेचे नहीं और मुंबई में ही रहें।
ठाकरे ने कहा, ‘परिवार के बड़े सदस्य के नाते मैं आपसे बातचीत करने आया हूं। मैं मिल मजदूरों के समर्थन को लेकर उनके कर्ज में हूं। जब आपको आपके फ्लैट का अधिकार मिल जाएगा, वहां खुशी से रहना और मुझे चाय पर बुलाना।’
आवास मंत्री जितेंद्र अवहद ने कहा कि दशकों पहले मुंबई में मिलें बंद हो गईं, इसलिए सरकार विस्थापित मजदूरों को घर प्रदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


Download Android App
Download iOS App



